Categories: हिमाचल

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का निधन, CM जयराम ने जताया शोक

<p>गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के दिग्गज नेता केशुभाई पटेल का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। गुरुवार सुबह सांस लेने में तकलीफ होने के बाद केशुभाई पटेल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। सितंबर के आखिरी में ही केशुभाई पटेल कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। हालांकि वे कोरोना को हराने में सफल रहे थे।&nbsp;</p>

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन पर शोक जताते हुए भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थन की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन का दुखत समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकग्रस्त परिवार को इस असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भी केशुभाई पटेल ने निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।&nbsp;</p>

<p>बता दें कि केशुभाई पटेल दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं। केशुभाई पटेल ने 1960 के दशक में जनसंघ कार्यकर्ता के रूप में शुरूआत की थी। वह जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। आपातकाल के बाद 1977 में केशुभाई पटेल राजकोट से लोकसभा के लिए चुने गए थे। लोकसभा सदस्य से इस्तीफी देने के बाद वह बाबूभाई पटेल की जनता मोर्चा सरकार में 1978 से 1980 तक कृषि मंत्री रहे।</p>

<p>केशुभाई पटेल 1978 और 1995 के बीच कलावाड़, गौंडल और विशावादार से विधान सभा चुनाव जीते। 1980 में जब जनसंघ पार्टी को भंग कर दिया गया तो वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ आयोजक बने। उन्होनें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खिलाफ चुनाव अभियान का आयोजन किया और उनके नेतृत्व में 1995 के विधान सभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

17 mins ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

  Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

1 hour ago

Chamba News: चिकन की हड्डी गले में फंसने से व्यक्ति की मौत

Chamba Tragic Death: चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी, जहां चिकन…

1 hour ago

Himachal: कंडाघाट के पास उत्तराखंड डिपो की बस पलटी, 10 यात्री घायल

Bus Overturns Near Kandaghat: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कंडाघाट के पास उत्तराखंड डिपो…

1 hour ago

Hamirpur News: शराब के नशे में धुत्‍त होकर दोस्त की गला घोंटकर हत्या

  Hamirpur Migrant Worker Murder:  पुलिस थाना भोरंज के तहत जाहू कलां गांव में बीते…

2 hours ago

Kolkata Doctor Case: सीबीआई ने आरोपी की DNA रिपोर्ट, खून के धब्बे समेत 11 साक्ष्य सूचीबद्ध किए

Kolkata Doctor Case; केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक के…

4 hours ago