हिमाचल

हिमाचल के पूर्व मुख्य सचिव पी. मित्रा का निधन

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव पार्थ सार्थी मित्रा का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे और उनका उपचार चल रहा था। बुधवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने अस्पताल में दम तोडा। पी. मित्रा 1978 बैच के आईएएस अधिकारी थे। 1956 में उनका जन्म हुआ था। पी. मित्रा मूल रूप से दिल्ली से थे। हिमाचल में ठियोग और अन्य जगहों पर भी उनकी संपत्तियां हैं।

धूमल सरकार में जब वह राजस्व सचिव थे, उस दौरान धारा-118 के तहत जमीन खरीद को लेकर मंजूरी देने में गड़बड़ी के आरोप उन पर लगे थे। बाद में वह वीरभद्र सरकार में मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर भी रहे थे।

उनपर आरोप हैं कि वर्ष 2010-11 में घूस लेकर गैर हिमाचलियों को जमीन दी गई। इसमें भ्रष्टाचार के तहत मामला दर्ज किया गया। उस समय धूमल की सरकार थी और पी मित्रा प्रमुख सचिव राजस्व थे। कांग्रेस की सरकार आने से मामला ठंडे बस्ते में चला गया। विजिलेंस की क्लोजर रिपोर्ट को सेशन कोर्ट ने स्वीकार नहीं किया था और फिर जयराम सरकार बनते ही नए सिरे से जांच की गई।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: चंडीगढ़-बैजनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रात 11:00 बजे ठानपुरी के पास…

2 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

3 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

3 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

4 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

14 hours ago