<p>पूर्व मंत्री जीएस बाली ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म जयंति पर नमन किया । पूर्व मंत्री जीएस बाली ने बापू के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को याद करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता के अहिंसात्मक आंदोलन के आगे अंग्रजों ने घुटने टेके और देश को आजादी मिली। उनका जीवन दर्शन, उनके विचार, उनका संस्कार गांधीवाद कहलाया। आज दुनिया उस संस्कार को मानती है और गांधीवाद का अनुसरण करती है ।</p>
<p>इसके अलावा पूर्व मंत्री ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को जय जवान जय किसान का नारा दिया। इस नारे ने देश की तकदीर को बदल दिया । इसी नारे की परिणिती है कि आज भारत एक सशक्त देश है। जीएस बाली ने शास्त्री जी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश का मान बढ़ाया था ।</p>
<p>उन्होंने देश की दोनों विभूतियों को उनके जन्म जयंती के मौके पर नमन करते हुए, देश की युवा पीढ़ी को उनके बताये मार्ग पर चलने की अपील की है ।</p>
-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई मतदान की तारीख…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…
निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…
धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…
सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…