हिमाचल

फोर्टिस कांगड़ा में कान, नाक व गले की हर बीमारी का उपचार

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में कान, नाक व गले की हर बीमारी के इलाज की सुविधा उपलब्ध है। पीजीआई चंडीगढ़ से अपना विशेष अनुभव प्राप्त डॉ किरूवाकरण ने फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में अपनी सेवाएं आरंभ कर दी हैं। इससे पहले ईएनटी विशेषज्ञ डॉ सतीश शर्मा पहले से ही बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। अब अस्पताल में ईएनटी विभाग में दो विशेषज्ञों के चलते मरीजों और भी बेहतरीन सेवाएं प्राप्त होंगी।
ईएनटी विशेषज्ञ डॉ किरूवाकरण अपने हुनर से नाक, कान व गले की हर चुनौती को पार करने में दक्ष हैं। डॉ किरूवाकरण ने बताया कि एंडोस्कॉपी तकनीक फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में उपलब्ध है और इस तकनीक का लाभ क्षेत्रीय लोग उठा सकते हैं। फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में टॉन्सिलस और एडनॉइड का उपचार, गले के कैंसर की स्क्रीनिंग, कान का दर्द, कान का अत्याधिक बहना, निगलने में समस्या, सायनस की समस्या, स्कलवेस सर्जरी, एलर्जी का इलाज, कान, नाक व गले के सभी रोगों का उपचार उपलब्ध है।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के मैनेजमेंट रिप्रेजेंटेटिव दीपक लट्ठ ने कहा कि अस्पताल में अन्य सभी विभागों के साथ-साथ ईएनटी में भी हिमकेयर के तहत इनडोर सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा का यह निरंतर प्रयास रहा है कि हर जरूरतमंद को बेहतरीन उपचार सुविधा प्राप्त हो। इसी के चलते अब गरीब व्यक्ति भी फोर्टिस कांगड़ा की बेहतरीन सेवाओं का लाभ उठा रहा है।
Kritika

Recent Posts

सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डीसी

धर्मशाला, 20 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि निष्पक्ष तथा…

6 hours ago

जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम

कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में चम्बा जिले के सलूणी…

6 hours ago

22 मई को दाड़ी फीडर के तहत बिजली बंद

धर्मशाला, 20 मई: विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला के कार्यकारी सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि…

6 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा के बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. पुनीत आनंद ने किया अभिभावकों को सचेत

देश में मम्प्स के मामले काफी बढ़ रहे हैं, जो कि एक चिंता का विषय…

6 hours ago

हिमाचल में प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बावजूद हारी भाजपा

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सातवें चरण में चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है…

6 hours ago

शिमला में पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन की मीटिंग

चुनावी मौसम में प्रदेश के पेंशनर्स ने भी अपनी मांगो को लेकर आवाज़ मुखर कर…

6 hours ago