<p>फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा सिर और रीढ़ की हड्डी की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए ब्रेन व स्पाइन रोगों की स्पेशल ओपीडी चला रहा है। इस बार यह स्पेशल ओपीडी शनिवार (10 नवंबर) को फोर्टिस कांगड़ा में सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित की जाएगी। जिसमें न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन डॉ विष्णु गुप्ता मरीजों को सिर व रीढ़ की हड्डी की बीमारियों के उपचार एवं परामर्श प्रदान करेंगे।</p>
<p>ब्रेन स्ट्रोक पर जानकारी देते हुए डॉ विष्णु ने कहा कि इस स्थिति में मरीज को लगभग तीन घंटे के अंदर उपचार की सख्त जरूरत होती है। क्योंकि इस अंतराल में मरीज को ब्रेन स्ट्रोक से होने वाली क्षति से बचाया जा सकता है। इसके इलावा डॉ विष्णु ने रीढ़ की बीमारियों पर जानकारी देते हुए कहा कि सामान्य पीठ दर्द होने पर आप दैनिक कार्यों में थोड़ा सा परिवर्तन कर उससे निजात पा सकते हैं।</p>
<p>डॉ विष्णु ने बताया कि यदि आपकी रीढ़ की हड्डी में दिक्कत लगातार रह रही है और आपको रोजमर्रा के कार्यों में कठिनाई आ रही है तो आपको टॉक्टर से सलाह करनी चाहिए। अगर आपको कमर में सुई चुभने जैसा आभास होता हो या दर्द आपके पैरों और हाथों में उतर जाए और अंगों के सुन्न पड़ने का एहसास हो तो बिना लापरवाही बरते डॉक्टरी परामर्श लें।</p>
<p> </p>
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…
New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज अपने व्यक्तिगत कार्यों…
ANI/New Delhi। 1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद हिमाचल…
नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र Dharamshala: मुख्यमंत्री ठाकुर…