Categories: हिमाचल

कांगड़ा पहुंचा इराक में मारे गए हिमाचलियों के अवशेष, मंगलवार को परिजन करेंगे अंतिम संस्कार

इराक के मोसूल में आतंकियों के द्वारा मारे गए 4 हिमाचलियों के शव-अवशेष सोमवार को कांगड़ा पहुंच गए। शवों के अवशेषों को देर शाम अमृतसर से कांगड़ा लाया गया। फिलहाल एक शव नूरपुर और बाकी के तीन टांडा मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखे गए हैं। मंगलवार को इन अवशेषों को उनके परिजनों के हवाला किया जाए।

सोमवार को विदेश राज्यमंत्री रिटायर्ड जनरल दीपक कपूर की अगुवाई में 38 भारतीयों के शवों के अवशेषों को अमृतसर लाया गया। इनमें से 4 हिमाचलियों के अवशेषों के लिए पहले ही खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर और कांगड़ा के डीसी संदीप कुमार अमृतसर पहुंचे हुए थे। शव-अवशेषों को लेने के बाद एंबुलेंस के जरिए इन्हें कांगड़ा लाया गया। इराक में मारे गए लोगों के परिजन पिछले 2 सप्ताह से उनके शव-अवशेषों का इंतजार कर रहे थे।— बाकी ख़बर विज्ञापन के नीचे है, कृपया सक्रॉल करें…

गौरतलब है कि इराक में काम करने गए हिमाचल के 4 लोगों समेत देश के 39 नागरिकों को खूंखार आतंकी संगठन ISIS ने बंधक बनाया और उन्हें मार डाला। 2014 में ही इन नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया गया। लेकिन, घटना के साढ़े तीन साल बाद सरकार ने माना कि सभी 39 नागरिक मार दिए गए हैं और उनके डीएनए के जरिए शवों की पहचान की गई है। हालांकि, जब वीके सिंह इराक पहुंचे तो वहां पर एक नागरिक के शव की पुष्टि नहीं हो पाई। लिहाजा, 38 नागरिकों के ही शव भारत आ पाए।

Samachar First

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

4 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

5 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

5 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

5 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

6 hours ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

8 hours ago