हिमाचल

अब टौणी देवी में फ्री मेगा मेडिकल कैंप 29 सितंबर को: अभिषेक राणा

 

Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा 29 सितंबर को लगने जा रहा निशुल्क हेल्थ एंड मेडिकल कैंप अब सुजानपुर की बजाय टौणी देवी के सिविल अस्पताल में लगने जा रहा है। कुछ कारणों की वजह से सुजानपुर नागरिक अस्पताल की अनुमति रद्द कर दी गई है जिसकी वजह से अब इस कैंप का आयोजन टौणी देवी में होगा।

इस कैंप में देश के जाने-माने स्पाइन व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राज बहादुर के अलावा पीजीआई के ऑर्थो विशेषज्ञ चिकित्सक भी अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे। यह जानकारी देते हुए सर्व कल्याणकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक राणा ने आज यहां बताया कि संस्था का यह 44 वां निशुल्क मैडिकल कैंप होगा। इसमें चंडीगढ़ के सेक्टर 32 से नामी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जीतराम, डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ जीपी थामी और पीजीआई चंडीगढ़ से स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर मीनाक्षी रोहिल्ला रोगियों को अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगी और संस्था की ओर से निशुल्क दवाइयां भी प्रदान की जाएगी। अभिषेक राणा ने बताया कि इस मेगा फ्री मेडिकल कैंप में चार ओपीडी होंगी और कैंप के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 29 सितंबर को सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इलाके के जो लोग इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं , वे सुबह समय पर रजिस्ट्रेशन करवा लें ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

9 mins ago

HP Board ने जारी किया TET परीक्षा का शेड्यूल, जाने कब कौन सा पेपर

  धर्मशाला: एचपी बोर्ड धर्मशाला ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर…

37 mins ago

सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन फिर मुखर, न हम झुके न डरे और न बिके हैं

डीए-एरियर को लेकर सचिवालय कर्मचारियों की नाराजगी का मामला शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी…

50 mins ago

एचआरटीसी बस से टकराई बाइक, 24 साल के युवक की मौत

Shimla: शिमला के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र दीदोघाटी में सड़क हादसे में 24 साल के…

2 hours ago

सीबीआई अफसर बनकर शातिरों ने रिटायर्ड एचएएस से एंठे 73 लाख, डिजिटल अरेस्‍ट रखा, जाने पूरा मामला

  Shimla: साइब क्राइम की तमाम अवेरनेस के बीच पढ़े लिखे लोग भी शातिरों का…

2 hours ago

शिमला में निकाला सद्भावना मार्च, शांति बनाए रखने की ली शपथ

  Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्‍मों पर मरहम लगाने…

5 hours ago