Categories: हिमाचल

ताजा हिमपात से लुढ़का हिमाचल की चोटियों पर पारा

<p>हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है। धौलाधार, लाहौल और भरमौर की पहाड़ियों में वीरवार को हिमपात हुआ है। राजधानी शिमला समेत कई क्षेत्रों में दिन भर झमाझम बारिश भी हुई। बारिश-बर्फबारी होने से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को भी प्रदेश में कई जगह बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।</p>

<p>लाहौल घाटी की घेपन पीक, ड्रिलबु, सेवन सिस्टर पीक, बारालाचा और रोहतांग दर्रा पर हल्की बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से जनजातीय इलाकों में तापमान लुढ़क गया है। सितंबर के पहले सप्ताह से पहाड़ों पर बर्फबारी के क्रम को सर्दियों का आगाज माना जा रहा है। हल्की बर्फबारी के बावजूद मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी है।</p>

<p>&nbsp;वीरवार को शिमला में अधिकतम तापमान 22.0, ऊना में 34.3, सोलन में 27.0, नाहन में 27.8, कांगड़ा में 31.2, धर्मशाला में 26.8, भुंतर में 29.0, सुंदरनगर में 31.0, कल्पा में 20.4, हमीरपुर में 32.4, बिलासपुर में 32.5 और मंडी में 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

18 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

18 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

18 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

18 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

18 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

2 days ago