Categories: इंडिया

डेरा मुख्यालय में सर्च ऑपरेशन शुरू, आज खुलेंगे राम रहीम के राज

<p>हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में आज पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।&nbsp;एहतियात के तौर पर आसपास के इलाकों में कर्फ्यू लगा दी गयी है। वहीं, तलाशी अभियान में 5000 जवानों को तैनात कर दिया गया है। मौके पर 4 सेना की टुकड़ियां, 41 पारामिलिटरी कंपनियां मौजूद है।&nbsp;</p>

<p>सर्च ऑपरेशन के लिए एक डॉग स्कवॉड को भी लगाया गया है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गयी है।&nbsp;मौके पर बम स्कवॉड को भी अलर्ट रखा गया है। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। निगरानी के लिए हाईकोर्ट ने एक रिटायर्ड जज एके पवार को नियुक्त किया है।&nbsp;जिनकी निगरानी में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।</p>

<p>राजस्व विभाग की टीमें भी अंदर जाएंगी। ताला तोड़ने वाले भी अंदर ले जाए गए हैं।वही, जेसीबी मशीनें भी डेरे में पहुंची हैं। पूरे तलाशी अभियान की वीडियोग्राफ़ी की जा रही है।&nbsp;इसके लिए 50 वीडियोग्राफर पहुंचे हैं।&nbsp;डेरे का कैम्पस करीब 700 एकड़ का है इसलिए इस तलाशी अभियान में काफ़ी समय लग सकता है। डेरा सुरक्षाकर्मियों के पास 30 से ज़्यादा लाइसेंसी हथियार हैं। पूरे तलाशी अभियान की सीलबंद रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपी जाएगी।</p>

<p>वहीं, सर्च ऑपरेशन को लेकर डेरा के प्रवक्ता विपासना इंसान ने बताया कि समर्थकों से शांति बनाये रखने की अपील की गयी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

सभी बैंकर्स जमा-ऋण अनुपात बढ़ाने का करें प्लान तैयार: डीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी बैंकर्स से जमा-ऋण अनुपात में बढ़ाने के…

16 hours ago

नशा निवारण अभियान: जिले में चिह्न्ति हाॅट स्पाॅट्स पर रहेगा फोक्स: एडीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: कांगड़ा जिला में नशे की दृष्टि से चिह्न्ति संवेदनशील हाॅट स्पाॅट्स में…

16 hours ago

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया: जयराम ठाकुर

हमीरपुर : विधानसभा उपचुनाव में हमीरपुर के भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा…

16 hours ago

पर्यटन विकास निगम हुआ पेपरलेस, पर्यावरण संरक्षण के साथ फाइलों के झंझट मिला छुटकारा

हिमाचल विधानसभा के बाद अब पर्यटन विकास निगम भी पूरी तरह से पेपरलेस हो गया…

16 hours ago

हिमाचल में आज रात से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

प्रदेश में मॉनसून के दस्तक के साथ ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गयी थी,लेकिन आज…

16 hours ago

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

22 hours ago