<p>रोहतांग दर्रा एक बार फिर आने-जाने के लिए बंद हो गया है। यहां डेढ़ फीट तक ताजा बर्फबारी होने के बाद इसे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। वीरवार शाम से बदले मौसम के मिजाज के बाद प्रदेश की ऊंची चोटियां पूरी तरह से सफेद चांदी से ढक गई हैं।</p>
<p>इसके साथ ही निचले इलाकों में हल्की बारिश और ओले गिरने से तापमान में भी गिरावट आई है, जिसके बाद एक बार फिर से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। वहीं लाहौल घाटी में बर्फबारी से लोगों को खेतीबाड़ी के लिए मौसम अनुकूल मिला है।</p>
<p>वहीं, कुल्लू घाटी में मौसम की करवट बदली है और गुरुवार रात से पूरी घाटी में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और ऊंची पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी से घाटी के तापमान भारी गिरावट आई है, जिससे घाटी में एक बार फिर लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए है। बहरहाल, बारिश-बर्फबारी से घाटी के प्राकृतिक जल स्त्रोतों को संजीवनी मिली है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(1188).jpeg” style=”height:563px; width:450px” /></p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…
पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…