हिमाचल

लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी, अक्टूबर में 96% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

Snowfall in Lahaul-Spiti: हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ जिले लाहौल स्पीति के रोहतांग दर्रे के पास ताजा बर्फबारी हुई है, जिससे रोहतांग घूमने आए पर्यटकों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर आनंद लिया। हालांकि, प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद अक्टूबर माह में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। 1 से 17 अक्टूबर के बीच प्रदेश में सामान्य से 96 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि में सामान्य बारिश 17.5 मिमी होनी चाहिए थी, लेकिन इस बार केवल 0.7 मिमी बारिश हुई है।

हिमाचल के 12 में से 10 जिलों में 1 मिमी से कम बारिश दर्ज की गई है। ऊना जिले में 8.6 मिमी, मंडी में 3.7 मिमी और कांगड़ा में केवल 1 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके कारण प्रदेश में तापमान सामान्य से अधिक हो गया है, जिससे ठंड की दस्तक भी इस बार देरी से होगी।

23 अक्टूबर को ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग ने बताया कि 22 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा, जबकि 23 अक्टूबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। लाहौल स्पीति, चंबा, किन्नौर और कांगड़ा के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। इस समय न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक और अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

तापमान में उछाल

प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान इस समय सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। केलांग में पिछले दो सप्ताह से धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान में 6.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में केलांग का तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस है। वहीं, ऊना का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस है। प्रदेश के सात शहरों में तापमान 30 डिग्री या इसके आसपास बना हुआ है।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

त्योहारी सीजन में महंगाई का झटका: सरसों तेल और रिफाइंड के दाम बढ़े, टमाटर भी 100 के पार

  Festive inflation 2024 : त्योहारों के मौसम में महंगाई की मार से आम जनता…

2 hours ago

अमेरिकी अदालत में रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी पन्‍नू की हत्या की साजिश का आरोप

Sikh separatist murder conspiracy: अमेरिका में एक भारतीय रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत…

4 hours ago

प्रदेश में सस्ते राशन डिपो का सोशल रिव्यू शुरू, कार्डधारकों की शिकायतें सरकार को भेजी जाएंगी

प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी कार्डधारकों की शिकायत और सुझाव पधर से शुरूआत,  सुरजीत सिंह…

4 hours ago

राशिफल: 18 अक्टूबर 2024, आज किस राशि को मिलेगा किस्मत का साथ?

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…

5 hours ago

करवा चौथ 2024: जानें व्रत की सही तिथि और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ  इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…

6 hours ago

लेक्चरर के घर से 14 तोले सोने के गहने और 80 हजार की चोरी

Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…

16 hours ago