Categories: हिमाचल

मनाली में हुई ताजा बर्फबारी, पर्यटकों की संख्या में इजाफा

<p>प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के मनाली औऱ आसपास के इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी से पहाड़ियां बर्फ से ढक गई हैं। प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट आने से जहां हाड़ कापाने वाली ठंड पड़ रही है वहीं पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होने से स्थानीय व्यापारियों के चहरे खिल उठे हैं। साथ ही मनाली के पास सोलांग स्की रिजॉर्ट और सुरम्य कोठी पर्यटकों और स्की करने वालों को आकर्षित कर रहा है।</p>

<p>भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने कहा, &quot;पिछले 24 घंटों में कुल्लू और किन्नौर जिलों में बर्फबारी हुई है। शिमला, कुल्लू, किन्नौर, कांगड़ा और चंबा जिलों में शीतलहर जारी है।&quot;</p>

<p>जानकारी के अनुसार प्रदेश की राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मनाली का तापमान शून्य से 5.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। शिमला से लगभग 250 किलोमीटर दूर कल्पा में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लाहौल और स्पीति जिले के केलांग का तापमान शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। धर्मशाला का तापमान 3.2 डिग्री और डलहौजी का शून्य से 1.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।</p>

<p>स्थानीय लोग इस बर्फबारी से खुश हैं क्योंकि वे इस हफ्ते के अंत में बर्फबारी के कारण रिकॉर्ड संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि 30 दिसंबर तक राज्य में अलग-अलग स्थानों पर अधिक बारिश या बर्फबारी की संभावना है।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

15 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

15 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

16 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

16 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

17 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

18 hours ago