Follow Us:

धौलाधार की पहाड़ियों पर हुई ताजा बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बढ़ी ठंड

मनोज धीमान |

हिमाचल में हो रही बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है। लगातार दो दिन से खराब मौसम के चलते धर्मशाला और आस पास के इलाकों में ठण्ड बढ़ने लगी है। धौलाधार की पहाड़ियों पर आज सुबह ताजा बर्फ़बारी हुई है यह बर्फ़बारी मौसम की पहली बर्फबारी है।

इस बर्फ़बारी से पहाड़ों से सटे गांव वालों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है या यूं भी कह सकते हैं की सर्दियों ने दस्तक दे दी है।