<p>पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 30वीं पुण्य तिथि पर 21 मई को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कोरोना महामारी से लोगों की रक्षा और सहत्यार्थ के लिए एक बड़ा जन अभियान शुरू करने जा रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों, ब्लॉकों और सभी पंचायतों में कोविड सुरक्षा जांच किट बांटेगी। किट की सहायता से लोग अपने घरों के आसपास समय पर इस संक्रमण की जांच सुविधा पा सकेंगे। </p>
<p>किमटा ने बताया कि 21 मई को प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोविड़ जांच सुरक्षा किट वितरण का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान कांगड़ा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर औक प्रदेश में कोरोना राहत कार्यों के प्रभारी जीएस बाली संयुक्त रूप में कोविड़ सुरक्षा जांच किट को प्रदेश के सभी क्षेत्रों को रवाना करवाएंगे।</p>
<p>उन्होंने कांग्रेस के सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, सभी जिलाध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों सभी अग्रणी संगठनों सेवादल,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के प्रमुख,सभी जिला प्रमुखों को 21 मई को सायं 3 बजे इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के साथ वर्चुअल जुडने को कहा है। इस बैठक में कांग्रेस आलाकमान कोरोना से लोगों की सहत्यार्थ पार्टी के आवश्यक दिशा निर्देश भी देंगे जिसका पालन अनिवार्य होगा।</p>
Baglamukhi Temple : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…
Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…
CM Sukhu visits IGMC Shimla: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…
नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra: उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…
Himachal: हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…
मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…