Categories: हिमाचल

दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर हिमाचल की महिलाओं में रोष, कहा- सरकार इस तरह की घटनाओं पर बनाए कड़े नियम

<p>हैदराबाद में जो हाल ही में दुष्कर्म की घटना घटी और उसके बाद जिस तरह से एनकाउंटर में चारों आरोपी मारे गए उसके बाद प्रदेश की महिलाओं ने भी इस विषय को गंभीरता से लिया है। महिलाओं ने कहा कि सरकार को चाहिए कि इस तरह के मामलों में कड़े नियम बनाने चाहिए ताकि जल्द से जल्द फैसला हो सके और पीड़ित परिवारों का उत्पीड़न कम हो सके।</p>

<p>हिमाचल प्रदेश महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष इंदु गोस्वामी और कुल्लू जिला महामंत्री मनीषा सूद और रोहड़ू ब्लॉक समिति की अध्यक्ष प्रज्वल बस्टा ने कहा कि यह एक महिलाओं के लिए सुरक्षा से जुड़ा हुआ गंभीर मसला है जिसको लेकर सरकार को कड़े नियम बनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जो आज हैदराबाद में घटना घटी है उसको लेकर राजनीति नहीं बल्कि देश की आधी आबादी की सुरक्षा के साथ जोड़कर देखना चाहिए।</p>

<p>इंदु गोस्वामी ने कहा कि पहले दुष्कर्म और फिर पुलिस को गच्चा देकर भागने की नियत ही बताती है कि इस तरह की मानसिकता वाले लोग कितने खतरनाक होते हैं। उन्होंने कहा कि हम भी घरों में मां बेटियों वाली हैं। इसलिए यह कहते हैं कि सरकार को इन मामलों में कड़े से कड़े नियम बनाने चाहिए ताकि फैसला भी जल्दी आए और आरोपियों को सजा भी जल्दी से जल्दी मिले ताकि भविष्य में होने वाली ऐसी घटनाओं से लगाम लगाई जा सके।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

24 mins ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

2 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

3 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

3 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

4 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

4 hours ago