Categories: हिमाचल

कुल्लू का ऐसा गांव जहां अश्लील गालियों से भगाई जाती हैं बुरी शक्तियां

जिला कुल्लू का ऐतिहासिक गांव नग्गर मंगलवार रात को अचानक अश्लील गालियों से गूंज उठा। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं और युवतियां भी शामिल रही, लेकिन किसी ने भी पुरुषों द्वारा दी जा रही गालियों का बुरा नहीं माना। मौका था नग्गर में मनाया गया गनेड उत्सव का।

नग्गर गांव में एक दिवसीय नग्गर गनेड उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में दो गांव के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। साथ ही त्रिपुरा सुंदरी के जेठाली के सिर के ऊपर सिंग लगाए जाते हैं और अश्लील दोहे भी बोले जाते हैं।

इसके साथ ही नग्गर गांव में एक व्यक्ति को लकड़ी के डंडे पर बैठाकर और सर पर सिंग लगाकर अश्लील गालियां दी गई। इस दौरान नग्गर और जाणा गांव के लोगों के मध्य एक रस्सा दौड़ भी हुई। जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग यहां पंहुचे।

ये है मान्यता

ऐसी मान्यता है कि यहां प्राचीन समय में शक्तिशाली असुर रहता था। उसके आतंक से लोग काफी दुखी थे तो माता त्रिपुरा सुंदरी ने उसे परास्त किया था। तब से यह उत्सव को मनाया जाने लगा। इस दौरान माता त्रिपुरा सुंदरी के जेठाली के सिर के ऊपर सिंग लागए जाते हैं और अश्लील दोहे भी बोले जाते हैं।

जिला कुल्लू में सिर पर सींग लगाने की परंपरा अलग-अलग है। लेकिन ऊझी घाटी के नग्गर में माता त्रिपुरा सुंदरी के सम्मान में मनाए जाने वाले गनेड़ उत्सव में आसुरी शक्तियों के प्रभाव को कम करने के लिए जेठाली के सिर पर सींग लगाए जाते है।

Samachar First

Recent Posts

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

16 mins ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

1 hour ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

4 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

4 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

5 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

5 hours ago