हिमाचल

शिमला के गेयटी थियेटर में कैदियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का आगाज

शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में कैदियों द्वारा निर्मित उत्पादों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आज से आगाज हो गया है। प्रदर्शनी का शुभारंभ एडीजी जेल एपी सिंह ने किया। इस प्रदर्शनी में ऊन, लकड़ी व बेकरी के विभिन्न उत्पादों को बेचने के लिए रखा गया है। जेल विभाग समय-समय पर कैदियों द्वारा निर्मित उत्पादो को मंच प्रदान करने के लिए इस तरह की प्रदर्शनियां लगाता रहता है।

एपी सिंह ने कहा कि विभाग ने पहले भी इस तरह की कई प्रदर्शनियां लगाई हैं। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी में कैदियों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों को बेचने के लिए लगाया गया है। उन्हें उम्मीद है कि पहले की तरह त्योहारी सीजन के चलते लोगों का अच्छा रिस्पांस देखने को मिलेगा। इससे जो मुनाफा मिलता है उसे कैदियों को दिया जाता है और कुछ सोशल वेलफेयर फंड में दिया जाता है, उसे भी कैदियों के लिए ही खर्च किया जाता है। उन्होंने कहा कि जेल विभाग जेल के अंदर भी स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण देता है उसकी भी तनख्वाह कैदियों को दी जाती है ताकि उन्हें भी स्वरोजगार के अवसर दिए जा सके।

Kritika

Recent Posts

अक्‍तूबर से महगाई का करंट:300 यूनिट से अधिक खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्‍ताओं को 6.25/यूनिट लेगगा टैरिफ

  Shimla: बिजली बेचकर देश के दूसरे राज्यों को रोशन करने वाले ऊर्जा राज्य हिमाचल…

19 mins ago

अमेरिका रवाना हुए मोदी, वैश्विक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

  New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना हो गए हैं।…

39 mins ago

राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन?

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2024 , शनिवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

1 hour ago

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

15 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

15 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

15 hours ago