<p>राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शनिवार को शहीद सिपाही विजय कुमार को श्रद्धाजंलि दी, जो शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में आतकंवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। 33 वर्षीय विजय कुमार बिलासपुर जिला के नैना देवी के गांव उटापुर, ग्राम पंचायत माकड़ी के रहने वाले थे और सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे।</p>
<p>राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के वीर जवान ने देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखने के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णिय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।</p>
<p>मुख्यमंत्री ने अपने शोक सन्देश में कहा कि प्रदेश के बहादुर सिपाही राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हमेशा ही लड़ते रहे हैं जिस पर प्रदेश को गौरव है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश विजय कुमार के बलिदान को हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।</p>
पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…
मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्नी थी आशा…
Shimla: सरकार ने तीन आईपीएस और 2 एचपीएस के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी…
Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…