Follow Us:

किसानों को हर प्रकार का लाभ पहुंचाएगी सरकार: कृषि मंत्री

बिट्टु सूर्यवंशी |

कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा आज कांगड़ा में कृषि विभाग के अधिकारियों को खेती से संबंधित कई तरह के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को हर प्रकार का लाभ पहुंचाने का कार्य सरकार द्वारा किया जाएगा। ताकि, किसानों को और अधिक पैदावार करने का मौका मिल सके। कृषि मंत्री ने कृषि अधिकारियों के साथ बैठक में किसानों को आने वाली परेशानियों के बारे में भी जानकारी ली और इनके उयाय करने पर भी चर्चा की गई।

कृषि मंत्री ने कहा है कि किसानों को जंगली जानवरों से भी निजात दिलाई जाएगी। किसानों को हानि से बचाने के लिए  फेंसिंग का सहारा भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को जैविक खेती के लिए भी प्रेरित करने की आवश्यकता है जो की आने वाले समय में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में खेती-बाड़ी पर जोर दिया जाएगा ताकि हिमाचल के जितने लोग बाहर जा रहे हैं वह वापिस प्रदेश में आ कर खेती-बाड़ी करें।