Categories: हिमाचल

सरकार ने नहीं दिए फोरलेन निर्माण बंद करने के आदेश, RTI में हुआ खुलासा

<p>हिमाचल प्रदेश में फोरलेन सड़कों के निर्माण को लेकर हाल ही में कुछ ख़बरें मीडिया में आई थीं जिसमें कहा गया था की अब हिमाचल में फोरलेन का निर्माण नहीं होगा। लेकिन आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार ऐसा कोई भी फरमान सरकार ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी को जारी नहीं किया है जिसमें ये कहा गया हो की अब हिमाचल में फोरलेन का निर्माण नहीं होगा।</p>

<p>जब नेशनल हाईवे अथॉरिटी से इस बारे में पूछा गया कि वो ऐसे आदेशों की कॉपी दिखाएं ? इसके जवाब में उन्होंने कहा की सरकार की तरफ से उनके पास ऐसी कोई भी जानकारी नहीं है, जिसमें उन्हें काम बंद करने के लिए कहा गया हो। इससे यह बात साफ है कि प्रदेश में फोरलेन को लेकर अभी कोई भी फरमान सरकार ने जारी नहीं किए हैं जिसमें ऐसा कुछ कहा गया हो कि अब प्रदेश में फोरलेन का निर्माण नहीं होगा और न ही काम बंद करने को कहा गया है। यह सारी जानकारी प्रोजेक्ट के डायरेक्टर वाई. ए. राउत ने आरटीआई के माध्यम से दी है।</p>

<p>बता दें कि प्रदेश में इस समय शिमला-चंड़ीगढ़ और किरतपुर से मनाली फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसको लेकर हाईकोर्ट ने यह आदेश जारी किए हैं कि बाकि&nbsp; फोरलेन का काम तभी शुरू होगा जब यह दोनों फोरलेन तैयार हो जाएंगे। इसी के चलते शिमला-धर्मशाला और पठानकोट-लेह फोरलेन का निर्माण कार्य फिलहाल धीमा कर दिया गया है। माना जा रहा है कि कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अब फोरलेन निर्माण को गति मिलेगी और तंग सड़कों के कारण आए दिन जो हादसे हो रहे हैं उससे भी प्रदेश को राहत मिलेगी।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(3211).jpeg” style=”height:913px; width:670px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

6 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

6 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

7 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

7 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

8 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

8 hours ago