दुल्हन को विदा कराकर लौट रही कार हादसे का शिकार, दूल्हे समेत 2 की मौत

<p>मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में गांव प्रेमनगर के समीप मंगलवार सुबह दुल्हन को विदा कराकर लौट रही कार झपकी में बेकाबू होने पर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार सवार दूल्हा समेत दो लोगों की मौत हो गई और दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए।</p>

<p>नौहझील के गांव आंधेरगढ़ी निवासी विनोद कुमार के बेटे पिंटू की शादी सोमवार को थाना राया क्षेत्र के गांव बल्टीगढ़ी निवासी सर्वेश के साथ हुई थी। सात फेरों की रस्म निभाने के बाद मंगलवार सुबह दुल्हन को ऑल्टो कार में विदा कराकर गांव लौट रहे थे। कार को दूल्हा का रिश्तेदार संतोष निवासी गांव हजरतपुर चला रहा था।</p>

<p>कार में दुल्हन के अलावा पुष्पा, शशि समेत छह लोग सवार थे। थाना मांट क्षेत्र में नौहझील मार्ग पर गांव प्रेमनगर के समीप चालक की झपकी में कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से टकरा कर कलाबाजी खाते हुए पलट गई। हादसे में दूल्हा- दुल्हन समेत सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को सीएचसी मांट भेज दिया। जहां दूल्हा पिंटू एवं बहन पुष्पा पत्नी नीरज की मौत हो गई। दुल्हन समेत अन्य घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के लिए सौ शैया अस्पताल भेज दिया। हादसे की सूचना मिलने पर दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(3212).jpeg” style=”height:678px; width:501px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

4 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

5 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

5 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

6 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

6 hours ago