Categories: हिमाचल

तकनीकी कर्मचारियों के रिक्त पड़े पदों को जल्द भरे सरकार: सुनील शर्मा

<p>हमीरपुर के एनजीओ भवन परिसर में प्रदेश तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश संयोजक सुनील शर्मा ने शिरकत की । इस अवसर पर तकनीकी कर्मचारियों के हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज उठाई गई और सरकार से मांग की गई कि तकनीकी कर्मचारियों के रिक्त पडे पदों को जल्द भरे ताकि तकनीकी कर्मचारियों पर बढा बोझ कम हो सके। साथ ही प्रदेश में सैकडों आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने की बात की जा रही है जिसका भी तकनीकी कर्मचारी संघ विरोध करता है।</p>

<p>तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश संयोजक सुनील शर्मा ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए भी ठोस पॉलिसी बनाई जाए क्योंकि पिछले सात आठ सालों से आउटसोर्स कर्मचारी काम कर रहे हैं। लेकिन सरकार इन्हें बिजली बोर्ड से बाहर का रास्ता दिखाने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड में कर्मचारियों की मांगों को सालों से अनदेखा किया जा रहा है जिससे कर्मचारी पिस रहे हैं।</p>

<p>सुनील शर्मा ने कहा कि आगामी दिनो में हर जिला के अंदर बैठकों का दौर किया जाएगा और ठोस रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड के तकनीकी कर्मचारियों को अब एकजुट होने की आवश्यकता है क्योंकि सरकार बार बार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

1 hour ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

2 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

3 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

4 hours ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

4 hours ago

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

  सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

4 hours ago