हिमाचल

आपदा में सरकार लोगों के साथ: किशोरी लाल

मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने विधान सभा क्षेत्र के धार चढ़ियार और मझैरना क्षेत्र का दौरा किया तथा भारी बरसात में हुए नुकसान का जायजा लिया। भारी वर्षा से प्रभावित लोगों से मुलाकात भी की।

उन्होंने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को फौरी राहत भी वितरित की। सीपीएस ने ग्राम पंचायत खास चढ़ियार के चांगन में गुलेर चन्द पुत्र सरगोडू राम के मकान के क्षतिग्रस्त होने पर उनको फोरी राहत के रूप में 5 हजार रूपये दिए।

इसके उपरान्त सीपीएस ने ग्राम पंचायत मझैरना में काकू राम पुत्र जुल्फी राम निवासी महाल मझैरना को मकान के क्षतिग्रस्त होने पर आर्थिक सहायता के रुप में एक लाख बीस हजार का चेक भेंट किया। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा की घड़ी में लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी आपदा की स्थिति में लोगों को राहत और पुनर्वास कार्य को तेजी लाने के निर्देश दिये।

इसके पश्चात सीपीएस लोक निर्माण विश्राम गृह विभाग में लोक निर्माण के अधिकारियों से बैजनाथ हलके में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायेजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़कों, पुलों और भवनों इत्यादि को हुए नुकशान की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि लोगों की सुविधा के लिये, इन्हें फिर बहाल करने के लिये धन उपलब्ध करवाया जायेगा।

मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दिये 2 लाख 80 हजार

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिये 51 हजार और शिव शक्ति ठेकेदार यूनिनय बैजनाथ के प्रधान शशी राणा की अध्यक्षता में दो लाख 28 हज़ार पांच सौ रुपए का चैक मुख्य संसदीय सचिव को भेंट किया।

Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

3 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

3 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

3 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

3 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

17 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

18 hours ago