Categories: हिमाचल

राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि

<p>राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के असामायिक निधन पर अपना गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बीजेपी मुख्यालय नई दिल्ली में जाकर सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सुषमा स्वराज का गत मंगलवार रात्रि को निधन हुआ। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुषमा स्वराज एक कुशल नेत्री, असाधारण सांसद, प्रखर वक्ता, कुशल प्रशासक, संवेदनशील व्यक्तित्व की महिला थीं। उन्होंने लम्बे समय तक देश की सेवा की और अपने कार्यों से सभी को प्रभावित किया। उनके आकस्मिक निधन से राष्ट्र को अपूर्णीय क्षति हुई है।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि सुषमा स्वराज के निधन के साथ ही भारतीय राजनीति का एक बेहतरीन अध्याय समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज का निधन न केवल पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है अपितु देश के लिए भी एक अपूर्णीय क्षति है। पूर्व विदेश मंत्री एक ऐसे व्यक्तित्व की धनी थी, जिनका सभी पार्टी के नेता सम्मान करते थे। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए जब भी उन्हें मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ी तो उन्हें श्रीमती स्वराज का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और उनके साथ उनकी अनेक यादें जुड़ी हैं।</p>

<p>राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्य महेन्द्र सिंह, सुरेश भारद्वाज, सरवीन चौधरी, डॉ. राम लाल मारकण्डा, विपिन सिंह परमार, वीरेन्द्र कंवर, बिक्रम सिंह, गोविन्द सिंह ठाकुर और डॉ. राजीव सैजल ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर अपना गहरा शोक व्यक्त किया है। सांसद राम स्वरूप शर्मा, किश्न कपूर और सुरेश कश्यप ने भी श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त करते उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और दिवगंत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भगवान रघुनाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ आज शुरू होगा दशहरा

International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…

7 hours ago

Himachal: सरकारी स्कूलों में शिक्षा का तरीका बदल रहा, बच्चे अंग्रेजी में पढ़ रहे

विपल्‍व सकलानी English medium education in Himachal; हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का…

7 hours ago

केविन पीटरसन जल्द ही परिवार संग भारत यात्रा पर, हिंदी पोस्ट ने जीता दिल

Kevin Pietersen India visit; इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों…

7 hours ago

Hamirpur: आयुर्वेदिक अस्पताल में अब सालभर मिलेगी पंचकर्म उपचार की सुविधा

Panchakarma treatment Hamirpur: हमीरपुर के जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में अब वर्ष भर पंचकर्म पद्धति से…

8 hours ago

Hamirpur News: नादौन में पर्यटन को बढ़ावा, मुख्यमंत्री सुक्खू की दूरगामी योजना से होगा विकास

Nadoun tourism development: हिमाचल प्रदेश का नादौन कस्बा, जो शिमला-मटौर फोरलेन नेशनल हाईवे और अटारी-हमीरपुर-मंडी…

8 hours ago

Education: 525 प्राइमरी स्कूल होंगे मर्ज, 500 प्रिंसिपलों की नियुक्ति की तैयारी

  Himachal education reforms: हिमाचल प्रदेश में शिक्षा सुधार के तहत अब दो किलोमीटर से…

8 hours ago