Categories: हिमाचल

राज्यपाल ने परिवार सहित लिया रेल कार यात्रा का आनंद, बड़ोग के ऐतिहासिक स्टेशन के बारे में ली जानकारी

<p>राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शिमला से कालका तक परिवार के सदस्यों के साथ रेल कार के माध्यम से यात्रा का आन्नद लिया। यात्रा के दौरान कुछ समय के लिए बड़ोग रूक कर उन्होंने रेलवे स्टेशन का दौरा किया और इस ऐतिहासिक स्टेशन के बारे में जानकारी प्राप्त की। स्टेशन अधीक्षक धर्मदत्त उपाध्याय ने राज्यपाल और लेडी गवर्नर वसन्था बंडारू का स्वागत किया।&nbsp;</p>

<p>राज्यपाल ने कार्यालय भवन और सुरंग का दौरा किया और यहां से सम्बन्धित जानकारी लेने मे गहरी रूचि दिखाई। ये कार्यालय भवन 1902 में निर्मित किया गया था। धर्मदत्त उपाध्याय ने राज्यपाल को बड़ोग स्टेशन की ऐतिहासिक पृष्ठ भूमि और कर्नल बड़ोग और ब्रिटिश अधिकारी हरिंगटन के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने नेल्स टोकन उपकरण प्रणाली जिसकी मद्द से रेल चलती है के बारे में भी जानकारी ली।</p>

<p>इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि रेल राज्य मंत्री के पद पर कार्य करते हुए उन्होंने धरोहर रेल मार्ग को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया। उन्होंने कहा कि शिमला-कालका ट्रैक अन्तरराष्ट्रीय धरोहर है और यह वास्तव में आकर्षण का केन्द्र है। उन्होंने बड़ोग रेलवे स्टेशन की स्वच्छता और रख-रखाव पर सन्तोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस स्टेशन को अतिरिक्त सुविधाओं के साथ और अधिक विकसित किया जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक पर्यटक इस स्थान पर आ सकें। यह प्रदेश में&nbsp;पर्यटन गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा देगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

23 mins ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

54 mins ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

2 hours ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

2 hours ago

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

  सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

2 hours ago

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

  Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

7 hours ago