हिमाचल

राज्यपाल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी

संविधान निर्माता भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राज्यपाल ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन, काटा केक बोले उनके जीवन से सभी को सीख लेने की जरूरत।

देश आज संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मना रहा है। शिमला के चौड़ा मैदान में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने केक भी काटा।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर भारत के संविधान निर्माता थे, उन्होंने न केवल भारतीय संविधान को बनाया बल्कि लोगों को संविधान के अनुसार जीने और कार्य करने के लिए संदेश दिया है। आज देश के साथ पूरे विश्व में भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए संविधान की चर्चा होती है।

उन्होंने सभी समाज को जोड़ा उसी का परिणाम है कि भारत के महापुरुषों में आज उनका महत्वपूर्ण स्थान है। उनकी जयंती पर आज उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ नमन किया गया है। लोगों ने बड़े उत्साह के साथ उनके जयंती पर केक भी काटा है। हमें उनके जीवन से सीख ले कर हमेशा उनके मार्गदर्शन को स्वीकार करना चाहिए।

Kritika

Recent Posts

भाजपा के नामांकन कार्यक्रमों से उड़ी कांग्रेस पार्टी की नींद: बिंदल

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश…

1 hour ago

राज्यपाल ने आईएफएस प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया

भारतीय वन सेवा के पहले बैच के 64 परिवीक्षार्थियों ने शिमला में अपने विषयगत दौरे…

2 hours ago

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट लोकतंत्र को कमजोर…

2 hours ago

पीएम मोदी ने बेरोजगारों, महिलाओं और आम जनता को ठगा: आनंद शर्मा

सिहुंता(चंबा), 15 मई: कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा…

17 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 40 तथा विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि संसदीय क्षेत्रों के 51 उम्मीदवारों…

18 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही

धर्मशाला, 15 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

18 hours ago