हिमाचल

BJP के संकल्प पत्र पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की प्रतिक्रिया

भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र विकसित भारत के संकल्प का ब्लूप्रिंट है। देश के युवाओं से लेकर महिलाओं, ग़रीबों से लेकर किसानों के विकास के लिए हर ज़रूरी कदम उठाने का संकल्प भी है। जो सभी देशवासियों को गरिमापूर्ण और गुणवत्ता युक्त जीवन देने की हमारी प्रतिबद्धता को पूरा करता है। संकल्प पत्र निवेश से नौकरी का मार्ग प्रशस्त करता है।

भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र देश की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। संकल्प पत्र यह सुनिश्चित कर रहा है कि हर गरीब की थाली सस्ती भी हो और पोषण युक्त भी हो। 70 साल के ऊपर के हर बुजुर्ग और ट्रांसजेंडर समाज को आयुष्मान से जोड़ना हो या दिव्यांगजनों को प्रधानमंत्री आवास और अन्य जनहितकारी योजनाओं में प्राथमिकता देने का वचन नरेन्द्र मोदी की सर्व समावेशी नीति का क्रियान्वयन है। हमारा संकल्प पत्र किसी भी तरह के तुष्टिकरण की बजाय देशवासियों के सन्तुष्टीकरण के लक्ष्य को पूरा करता है। देश का एम्बिशन ही मोदी का मिशन है।

भाजपा का संकल्प पत्र पर्यावरणीय हितों की रक्षा करते हुए भारत को विकसित करने का पथ प्रशस्त करेगा। यह संकल्प पत्र भारत को आने वाले समय में ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक, फार्मा, फ़ूड और इंफ़्रास्ट्रूक्चर के हब के रूप में स्थापित करेगा। जो भारत को विकसित बनाने के लिए आवश्यक है। यह संकल्प पत्र विकसित भारत की गारंटी हैं। यह संकल्प पत्र मोदी की गारंटी हैं। जिसके पूरा होने की 24 कैरेट गारंटी है।

Kritika

Recent Posts

गर्लफ्रेंड की हत्या कर लाश को बैग में पैक कर ठिकाने लगाने का प्रयास

हिमाचल प्रदेश को भले ही शांत राज्य माना जाता हो, लेकिन यहां भी अब लगातार…

8 mins ago

शिमला में जनवादी महिला समिति का धरना प्रदर्शन

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने देश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार व…

3 hours ago

हिमाचल लोकसभा कैंडिडेट में सबसे अमीर प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल में लोकसभा के सभी उम्मीदवारों के नामांकन होने के बाद एफिडेविट में सभी प्रत्याशियों…

4 hours ago

हिमाचल प्रदेश: 159 वोटर्स वाला गांव.. ‘पलटेगा’ चुनाव?

लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे अहम होती है और एक वोट सरकारें बदलने की…

4 hours ago

हिमाचल में 15 मई को दर्ज किया गया मई महीने का सबसे गर्म दिन

पूरे उत्तर भारत में झुलस्ती गर्मी रिकॉर्ड की जा रही है. बीते कल 15 मई…

4 hours ago

भाजपा के नामांकन कार्यक्रमों से उड़ी कांग्रेस पार्टी की नींद: बिंदल

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश…

6 hours ago