हिमाचल

राज्यपाल रहे राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की विदाई, भावुक हुए राज्यपाल

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. उनकी जगह शिव प्रसाद शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

आज राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर हिमाचल राजभवन से विदा लेकर पटना के लिए रवाना हो गए. उनके विदाई समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू , उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर सहित कई नेता मौजूद रहे.

विदाई समारोह के समय राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भावुक दिखाई दिए. नम आंखों से उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि तो है ही साथ ही प्रेम भूमि भी है. प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें अपार स्नेह मिला. हिमाचल देवभूमि व वीर भूमि ही नही बल्कि प्रेम भूमि भी है.

उन्होंने कहा कि वे हिमाचल की मधुर स्मृतियां अपने साथ लेकर जा रहे हैं. यहां रहकर उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। प्रदेशवासियों में अपनापन है और प्रेम बांटने पर विश्वास करते हैं. यहां के आतिथ्य को वह कभी भूल नहीं सकते. हिमाचल के नवनियुक्त राज्यपाल शिव प्रसाद शुक्ला 18 फरवरी की राजभवन में शपथ लेने वाले है.

Kritika

Recent Posts

भारत और हिमाचल में कांग्रेस पार्टी का ग्राफ तेज गति से गिर रहा: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि पूरे भारत में और हिमाचल प्रदेश…

1 hour ago

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट…

16 hours ago

कांग्रेस का रंग के आधार पर भारतीयां को बांटने का सपना नहीं होगा पूरा: भारद्वाज

धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने शाहपुर मंडल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते…

16 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

धर्मशाला, 13 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा-चंबा…

16 hours ago

डूबने वाला है मोदी सरकार के जुमलों का टाइटेनिक: गुरदीप सिंह सप्पल

AICC के प्रशासन प्रभारी और CWC के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने भाजपा पर निशाना…

16 hours ago

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से विधायक रहे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के…

16 hours ago