Categories: हिमाचल

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में शुरू होंगी ये कक्षाएं

सरकारी स्कूलों में लगातार घट रही विद्यार्थियों की संख्या एक चिंताजनक विषय है। अभिभावक बच्चों की बेहतर तालीम  के लिए सरकारी स्कूलों से प्राइवेट स्कूलों की ओर रूख कर रहे हैं। कुछ सालों से सरकारी स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की संख्या काफी अधिक बढ़ी है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब सरकारी स्कूलों में भी प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर नर्सरी क्लासिज़ शुरू होने जा रही हैं।

पहले फेज में 25 फीसदी स्कूलों यानी हर ब्लॉक के दो और जिला मुख्यालय के एक स्कूल में यह व्यवस्था की जाएगी। प्रारंभिक निदेशालय ने ऐसे 260 स्कूलों को चिह्नित कर अंतिम मंजूरी के लिए फाइल सरकार को भेज दी है। ऐसा माना जा रहा है कि आचार संहिता हटते ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

सरकारी स्कूलों में नर्सरी की कक्षाएं शुरू करने की इस पहल से स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ेगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बीते अगस्त महिने में राज्य सलाहकार परिषद की बैठक में नर्सरी कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की थी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश के लिए यह एक नया प्रयोग होगा। यह प्रयोग सफल रहा तो अन्य सरकारी स्कूलों में भी नर्सरी कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इस प्रयोग से दो फायदे होंगे, पहला ये की सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या में इजाफा होगा और दूसरा  जब सरकारी स्कूलों में नर्सरी क्लासिस शुरू होंगी तो नए टीचर्स की भर्ती होगी, इससे प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

35 mins ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

48 mins ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

18 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

19 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

19 hours ago