<p>कांगड़ा जिला के अंतर्गत नूरपुर के पंजाहड़ा गांव में तब सनसनी फैल गई, जब गांव के बीचो-बीच एक पेड़ में व्यक्ति का शव लटकता मिला। शनिवार सुबह लोग जैसे ही उठे तो उन्होंने देखा की पेड़ में व्यक्ति की लाश लटक रही है।</p>
<p>स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर मोर्चा संभाला। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।</p>
<p>थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान केवल सिंह उम्र 46 वर्ष गांव पंजाहड़ा के रूप में हुई है। केवल के घर में उनकी पत्नी औऱ 2 बेटे एक बेटी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।</p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…