हिमाचल

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के साथ गुरुवार को होगा GSI का करार: DC कांगड़ा

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के जदरांगल की जमीन के 75 हैक्टेयर एरिया के जियोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद अब जीएसआई की टीम आज धर्मशाला पहुंची है। अब सीयू के साथ जीएसआई का करार होना है जिसके बाद बाकी की भूमि का सर्वे किया जाएगा और आगामी रिपोट भी प्रेषित की जाएगी। यह जानकारी डीसी कांगड़ा निपुण जिंदाल ने दी।

उन्होंने बताया कि पहली रिपोर्ट आई है। इसमें भूमि ठीक पाई गई है जिसके बाद अब आगामी कार्यवाही के लिए टीम का करार कल गुरुवार सीयू के साथ होना है। उसके बाद बाकी की भूमि का भी सर्वे किया जाएगा।

आपको बता दें कि सीयू का 60 प्रतिशत हिस्सा देहरा तो 40 प्रतिशत हिस्सा धर्मशाला में बनना है जिसके लिए लंबे समय से प्रयास चल रहे है। देहरा की जमीन सीयू के नाम हो गई है जबकि अब धर्मशाला की जमीन की लम्बे समय से चल रही समस्या का समाधान होता दिख रहा है। सीयू हिमाचल प्रदेश का कई सालों से चुनावी मुद्दा रहा है और अब सरकार के आखिर के सालों में इसकी समस्या कुछ कम होती दिख रही है।

Samachar First

Recent Posts

मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

शिमला। भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर अपने समर्थकों के कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए…

7 mins ago

हार सामने देखकर चुनाव लड़ने से पीछे हटे जयराम: मुख्यमंत्री

हार सामने देखकर चुनाव लड़ने से पीछे हटे जयराम : मुख्यमंत्री कंगना को फेल करने…

17 mins ago

नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों,…

20 mins ago

ओपीएस पर भाजपा का स्टैंड स्पष्ट करें जयराम : चन्द्रशेखर

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि भाजपा पुरानी…

24 mins ago

जब बच्चे दान दे रहे थे, तब भाजपा के मंत्री भ्रष्टाचार में लगे थे: कांग्रेस

जब बच्चे दान दे रहे थे, तब भाजपा के मंत्री भ्रष्टाचार में लगे थे :…

25 mins ago

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

18 hours ago