Categories: हिमाचल

गुड़िया न्याय मंच ने किया विधानसभा का घेराव, DGP को बर्खास्त करने की मांग

गुड़िया न्याय मंच ने कोटखाई गुड़िया रेप मर्डर केस और वनरक्षक होशियार सिंह को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हिमाचल विधानसभा का घेराव किया। सैकड़ों लोगों के साथ गुड़िया न्याय मंच ने पंचायत भवन से लेकर विधानसभा तक रैली निकाली और विधानसभा के बाहर जमकर नारेबाजी की। इस रैली में करीब 25 संस्थाओं के कार्यकर्ता शामिल हुए। गुड़िया न्याय मंच ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रमुख को पद से हटाए जाने की मांग उठाई।

गुड़िया न्याय मंच के सह संयोजक विजेंद्र मेहरा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। प्रदेश में आए दिन बलात्कार हत्या की घटनाएं बढ़ रही है। गुड़िया के बलात्कार हत्या की घटना के डेढ़ माह बाद भी असली गुनहगार जेल की सलाखों के बाहर हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली शुरू से ही संदेह के घेरे में रही है। पुलिस ने तथ्यों को छुपाने की कोशिश की है।

सीबीआई जल्द सच्चाई जनता के सामने लाए

विजेंद्र मेहरा ने कहा कि पुलिस कस्टडी में आरोपी सूरज की हत्या के बाद पुलिस कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। इसलिए प्रदेश के डीजीपी को तुरंत बर्खास्त किया जाए और दोषी पुलिस अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। वन रक्षक होशियार सिंह के मर्डर का मसला अब तक सुलझ नहीं पाया है। इस सारे घटनाक्रम में वन माफिया, शराब माफिया भू माफिया का खेल है। उन्होंने मांग उठाई कि होशियार मर्डर केस को भी सीबीआई को दिया जाए। उन्होंने सीबीआई जल्द मामले को सुलझाकर कर सच जनता के सामने लाने की मांग की।

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

18 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

18 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

18 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

18 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

18 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

2 days ago