<p>गुड़िया मामले में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की गिरफ्तारी से गुड़िया न्याय मंच खुश है और इसे जनता की जीत करार दिया है। मंच ने सीबीआई की इस बड़ी कार्रवाई का स्वागत किया है।</p>
<p>गुड़िया न्याय मंच के सह संयोजक विजेंद्र मेहरा ने कहा है कि इस मसले पर पुलिस की भूमिका पहले दिन से ही संदेहास्पद थी और उनकी मिलीभगत सामने आ रही थी। पुलिस किस कदर जंगलराज फैला सकती है यह सूरज की लॉकअप में हत्या से साबित हो गया था। गुड़िया न्याय मंच पहले से ही पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट था।</p>
<p>विजेंद्र मेहरा ने कहा कि गुड़िया न्याय मंच ने इस लड़ाई को शुरू से लड़ा है और अभी भी लड़ाई जारी है। इस बात से यह भी साफ है कि यह सब पुलिस महानिदेशक की अगुआई में यह सब कुछ हो रहा था, प्रदेश सरकार को तुरंत पद से हटाना चाहिए। विजेंद्र मेहरा ने मांग की है कि डीजीपी हिमाचल प्रदेश को तुरंत बर्खास्त किया जाए।</p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…