Categories: हिमाचल

गुड़िया की बहन को गुस्सा: दरिंदों को बचाने में लगी रही पुलिस

<p>गुड़िया की बहन को पुलिस पर बिलकुल भी भरोसा नहीं है। उनका कहना है कि ये कैसी पुलिस जिसकी कस्टडी में आरोपी को मार दिया जाता है, ऐसे में न्याय की उम्मीद किससे करें। अपराधियों को पकड़ने की बजाय पुलिस अपराधियों को बचाने में ही लगी रही। उसका कहना है कि&nbsp;गुड़िया के हत्यारों को जो लोग संरक्षण दे रहे हैं उन्हें भी सलाखों के पीछे होना चाहिए। क्योंकि, ऐसे दरिदों को बचाने वाले लोग भी अपराधियों से कम नहीं हैं।</p>

<p>कोटखाई गुड़िया रेप मर्डर मामले में गुड़िया के परिवार वाले सदमे में है। गुड़िया के साथ हुई दरिंदगी से उसकी बड़ी बहन दुःखी है, लेकिन पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली खिलाफ उसमें गुस्से है। उसका गुस्सा जायज़ भी है, क्योंकि जिस तरह से गुड़िया को तड़पा कर मौत के घाट उतारा गया, उन हत्यारों को सज़ा मिलना ही चाहिए।&nbsp;</p>

<p>गुड़िया की बहन का कहना है कि उनका गुस्सा इस बात पर है कि पुलिस ने असल हत्यारों को बचाया। समाज के ऐसे दरिंदों को तो खुद उनके परिवार वालों को पुलिस के हवाले करना चाहिए था। लेकिन, ऐसा न कर अपने रसूख से मामले को दबाने की कोशिश की गई। उसका कहना है कि जब तक असल कातिलों को फांसी पर नहीं लटकाया जाता है, तब तक उनके परिवार को चैन नहीं मिलेगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

12 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

13 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

13 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

13 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

19 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

19 hours ago