Categories: हिमाचल

हमीरपुर: ल्हासा गिरने से मिट्टी के नीचे दबे 2 मजदूर, घायल

<p>लोकनिर्माण विभाग बड़सर के अंतर्गत बाड़ा से दिख्योड़ा सड़क मार्ग के निर्माण कार्य में जुटे ठेकेदार के दो मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। हादसे में दो मजदूर घायल हुए हैं जिनमें से एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हादसा सोमवार दोपहर को पेश आया है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार बग्गी गांव के समीप लोकनिर्माण विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से सड़क निर्माण के लिए डंगे का कार्य शुरू किया गया। निर्माण कार्य के लिए जेसीबी से खुदाई का कार्य चल रहा था। मशीन के साथ कुछ मजदूर खडे हुए थे कि अचानक ल्हासा गिरने से दो मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए।&nbsp; जैसे ही ये हादसा पेश आया तो साथ खडे अन्य मजदूरों ने चिलाना शुरू किया और साथ लगते गांव के लोग घटना स्थल पर पंहुचे। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों मजदूरों को निकाल लिया गया । लेकिन इनमें से एक मजदूर को गंभीर हालत के चलते अस्पताल ले जाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

9 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

9 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

10 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

10 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

11 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

12 hours ago