Categories: हिमाचल

हमीरपुर: पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह के निधन पर धूमल ने जताया शोक

<p>जनसंघ और जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह के निधन पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। धूमल ने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को को इस दुख को सहने की शक्ति दने की प्रार्थन की। चौधरी अमर सिंह से जुड़ी स्मृतियों को सांझा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बेहद सरल व्यक्तित्व के धनी थे। मेवा विधानसभा की कर्मभूमि पर साधारण परिवार से संबंध रखने वाले चौधरी अमर सिंह दो बार विधायक रहे।&nbsp;</p>

<p>उन्होंने बताया कि चौधरी अमर सिंह जनसंघ की टिकट पर चुनाव जीत कर 1967 से 1972 तक मेवा के विधायक रहे तो दूसरी बार वह जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर 1977 से 1982 तक विधायक रहे। धूमल ने कहा कि चौधरी अमर सिंह गांव और गरीब के सच्चे हमदर्द थे। मेवा क्षेत्र के विकास में चौधरी अमर सिंह की भूमिका को लम्बे समय तक याद रखा जाएगा।&nbsp;</p>

<p>इसके अलावा उन्होंने हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन रमाकांत शर्मा के निधन पर भी दुख व्यक्त किया है। प्रोफेसर धूमल ने कहा कि रमाकांत शर्मा एक सुयोग्य वकील थे। रमाकांत शर्मा के रूप में एक नेक इंसान और काबिल वकील का इस दुनिया से चले जाना अत्यंत दुखदाई है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व उनके परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दे।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

7 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

7 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

14 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

14 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

14 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

15 hours ago