Categories: हिमाचल

LAC झडंप में हमीरपुर का जवान शहीद, शहादत की खबर से पूरा जिला गमगीन

भारत-चीन एलएसी विवाद में हमीरपुर का 21 साल का जवान शहीद हुआ है। जानकारी के अनुसार अंकुश ठाकुर जोकि कडोहता गांव का रहने वाला था और 1 साल पूर्व ही भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। उसके चीन के साथ लदाख के गलवान में हुई हिंसक झड़प में शहीद होने का अत्यंत दुखद समाचार सुनकर पूरा जिला गमगीन है।

शहीद जवान अंकुश ठाकुर साल 2018 में पंजाब रेजीमेंट में भर्ती हुआ था। अंकुश ठाकुर के पिता और दादा भी भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। 10 माह पहले ही अंकुश ने रंगरूटी काटकर घर से सेना की नौकरी ज्वाइन की थी। शहीद का छोटा भाई कक्षा छह में पढ़ाई कर रहा है। जैसे ही 21 साल जवान के शहीद होने की सूचना सेना मुख्यालय से ग्राम पंचायत कड़ोहता को फोन द्वारा दी गई तो हमीरपुर जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

ग्राम पंचायत कड़ोहता के वार्ड पंच विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें सेना मुख्यालय से फोन पर सूचना मिली है कि पंचायत का रहने वाला सैनिक अंकुश ठाकुर भारत-चीन एलएसी झड़प के दौरान शहीद हो गया है। अंकुश के शहीद होने की सूचना अभी तक जिला प्रशासन को भी नहीं है। अभी तक शहीद का पृथ्व शरीर लेह ही है।

अंकुश ठाकुर की शहादत पर हमें गर्व है, जिन्होंने दुश्मन का डटकर मुकाबला किया और दुश्मन से लोहा लेते हुए वीरगति पाई है। आपकी शहादत को हमारा पूरा देश शत शत नमन करता है। और वो माता पिता भी धन्य हैं। जिन्होंने ऐसे वीर सपूत को जन्म दिया। भगवान इस दुखद घड़ी में शोकाकुल परिवार को इस अत्यंत पीड़ाकारक दुख से बाहर आने की शक्ति प्रदान करे औऱ अमर शहीद अंकुश ठाकुर को भगवान स्वर्ग में स्थान दे, यही कामना करते हैं।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

9 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

9 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

10 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

10 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

11 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

11 hours ago