Categories: हिमाचल

हमीरपुर: कांग्रेस ने क्वारंटाइन केंद्रों की व्यवस्था पर उठाए सबाल तो औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीसी

<p>जिला प्रशासन हमीरपुर द्वारा बनाए गए संस्थागत क्वारंटाइन केंद्रों में पर सबाल उठने के बाद आज डीसी हमीरपुर हरिकेश मीणा बड़ू में बहुतकनीकी महाविद्याल हॉस्टल में स्थित क्वारंटाइन केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां प्रदान की जा रही सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने यहां पर स्वच्छता बनाए रखने, सेनीटाइजेशन की समुचित व्यवस्था ओर नियमित पेयजल और विद्युत आपूर्ति सहित अन्य सभी सेवाएं सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि यहां ठहराए गए लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें। यहां पर बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन पर रखा जा रहा है।</p>

<p>बता दें कि हमीरपुर की पूर्व विधायक और महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता वर्मा ने जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों को लेकर सबाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए क्वारंटाइन केंद्रों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग के मापदंडों को पूरा नहीं किया जा रहा ओर यहां रखे लोगों को भी जरूरी सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई जा रही हैं। जिस कारण से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा की यही कारण है कि आए दिन इन केंद्रों से यहां पर रखे गए लोगों की भागने और मौत की खबरें सुनने में आ रही हैं । प्रदेश सरकार इन केंद्रों में स्वास्थ्य एवं अन्य जरूरी सुविधाओं को सुनिश्चित करें।</p>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद में ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी की एंट्री, हाईकोर्ट में पीआईएल की तैयारी

सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…

53 mins ago

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

  New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

1 hour ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

  Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

2 hours ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

2 hours ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

2 hours ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

  मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

3 hours ago