Categories: हिमाचल

हरबंस सिंह ब्रसकोन बने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष

<p>हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा ऑफिसर एसोसिएशन का जनरल हाउस गूगल मीट के माध्यम से आयोजित किया गया। कोविड़-19 के दृष्टिगत गूगल मीट के माध्यम से आयोजित इस हाउस में एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया। जिसमें एसोसिएशन के नए अध्यक्ष व महासचिव का चुनाव किया गया। जनरल हाउस में सर्वसममति से हरबंस सिंह ब्रसकोन, हि.प्र. प्रशासनिक सेवा अधिकारी 2001 बैच, वर्तमान में निदेशक सूचना एवं जन संपर्क विभाग, को अध्यक्ष व विवेक चंदेल, हि.प्र. प्रशासनिक सेवा अधिकारी 2004 बैच वर्तमान में निदेशक तकनीकी शिक्षा को एसोसिएशन का महासचिव चुना गया।</p>

<p>गौरतलब है कि एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन शर्मा और महासचिव राम कुमार गौतम की भारतीय प्रशासनिक सेवा में इंडक्शन होने के कारण एसोसिएशन के यह दोनों पद पिछले कुछ माह से रिक्त चल रहे थे, जिसके मध्यनजर एसोसिएशन का पुनर्गठन कर नए अध्यक्ष व महासचिव का चुनाव किया गया। एसोसिएशन के नव नवनियुक्त महासचिव विवेक चंदेल ने बताया कि कार्यकारणी के अन्य पदाधिकारियों के चयन के लिए अध्यक्ष को अधिकृत किया गया है।</p>

<p>एसोसिएशन के नव नवनियुक्त अध्यक्ष हरबंस सिंह ब्रसकोन ने बताया कि एसोसिएशन से जुड़े सभी सदस्यों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाएगा &nbsp;और सभी के सामुहिक प्रयासों से एसोसिएशन को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने एसोसिएशन हित में पूर्व में किए गए कार्यो के लिए पूर्व अध्यक्ष व महासचिव सहित संपूर्ण कार्यकारणी का भी आभार व्यक्त किया।</p>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

15 mins ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

1 hour ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

2 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

2 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

3 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago