हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत शुरू की गई सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती मॉडल को गुजरात सहित अब हरियाणा सरकार भी अपनाएगी। वीरवार को कुरूक्षेत्र के गुरूकुल में आयोजित सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती की कार्यशाला में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्राकृतिक खेती को अपनाने की अधिकारिक घोषणा करते हुए इस खेती विधि को 1 लाख एकड़ में करने की तैयारियां करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के कार्यकारी निदेशक प्रो राजेश्वर सिंह चंदेल ने गुजरात के राज्यपाल, हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के सामने हिमाचल में चल रही प्राकृतिक खेती विधि की गतिविधियों और इसके कार्यान्वयन के बारे में एक प्रस्तुती दी।

इस मौके पर प्रो चंदेल ने कहा कि हिमाचल मॉडल से संबधित सभी जानकारियां हरियाणा सरकार के साथ सांझा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पॉलीसी के निर्माण में हरियाणा की ओर से जो भी मदद मांगी जाएगी उसे पूरा किया जाएगा साथ ही हरियाणा के किसान हिमाचल प्रदेश के किसानों के मॉडल को देखकर इस खेती को आसानी से सीख सकेंगे।

चंदेल ने अपनी प्रस्तुती में बताया कि हिमाचल सरकार ने इस साल 50 हजार पहले से प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों के साथ 50 हजार नए किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती विधि में पहले ही साल में किसानों के उत्पादन में बढ़ोतरी देखी गई है। जिससे अन्य किसान भी इस खेती विधि की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस खेती विधि को शुरू किया जाएगा और यदि किसी किसान के उत्पादन में कमी आती भी है तो उसकी क्षतिपूर्ती करने के बारे में भी सरकार योजना तैयार करेगी।

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…