हिमाचल

हरियाणा के युवक ने होटल कर्मी पर चाकू से किया हमला, आरोपी मौके से फरार

पार्वती वैली में जरी पुलिस चौकी के तहत हरियाणा के युवक ने एक होटल के कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के शिकार व्यक्ति का अस्पताल में उपचार करवाया गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार डायमंड वैली होटल के कर्मचारी लक्ष्मण ने दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि वह संतोष और सीता राम के साथ कूड़े-कचरे को ठिकाने लगाने गया।

इस दौरान साथ वाले गैस्ट हाऊस में हरियाणा के युवक के साथ इनकी बहस हो गई। हरियाणा के युवक ने गुस्से में आकर चाकू निकाला और सीता राम के ऊपर हमला कर दिया, जिससे उसके दोनों कंधों पर चोटें आईं, वहीं आरोपी ने बैल्ट से भी उसके सिर पर मारा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान नमन के रूप में हुई है। एसपी खुशहाल शर्मा ने घटना को लेकर मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

Kritika

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

15 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

15 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

15 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

15 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

21 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

21 hours ago