Categories: हिमाचल

स्वास्थ्य विभाग ने एनीमिया मुक्त हिमाचल बनाने की पहल, सीएमओ करेगा हिमोगलोबिन जांच

एनीमिया मुक्त हिमाचल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, एनएचएम और महिला एवं बाल स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर पोषण अभियान शुरू किया है। अब डॉक्टर खुद घर आकर आपके एनीमिया की जांच करेंगे, यदि खून की कमी हुई तो इसका इलाज भी किया जाएगा।

अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि ग्रामीण स्तर पर जिन महिलाओं को एनीमिया की जानकारी नहीं है वे भी इसके प्रति जागरूक होंगीं। विभाग ने महिलाओं के हिमोगलोबिन जांच का जिम्मा  सीएमओ को सौंपा है। जांच करने के लिए तकनिशियन, हैल्थ वर्कर सहित सुपरवाईजर मौजूद रहेगें। एनीमिया  से पीड़ितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

ऐसे में बीमारी पर काबू पाने के लिए विभाग ने कदम उठाने शुरू कर दिए है। खून में आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है जिसे एनीमिया कहते हैं। यह बीमारी पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है। हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है और शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती।

लोग एनीमिया को कोई बड़ी बीमारी नहीं मानते और इसे अनदेखा करते जाते हैं, लेकिन इस बीमारी से जान भी जा सकती है। चिकित्सकों द्वारा तर्क दिया जा रहा है कि एनीमिया का कोई भी लक्षण लगातार कुछ दिनों से दिखाई दे रहा हो तो डॉक्टर को दिखाएं और हीमोग्लोबिन की जांच करवाएं।

Samachar First

Recent Posts

बाहर से आने वाले ऐशगाह न बनाएं हिमाचल को: राज्यपाल

Shimla: शिमला के संजौली मस्जिद विवाद के बाद हिमाचल प्रदेश में गरमाए सियासी माहौल…

4 hours ago

हिमाचल में चलेगा योगी मॉडल, हर भोजनालय पर पहचान पत्र लगाना अनिवार्य

Shimla:योगी माडल को हिमाचल अपनाने जा रहा है। यूपी की तर्ज पर हर भोजनालय,…

5 hours ago

आपसी रंजिश में चली गोलियां, एक गंभीर, भड़के ग्रामीणों ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन किया जाम

Bilaspur: उपमंडल श्री नयना देवी जी के बैहल में आपसी रंजिश के चलते हुए…

5 hours ago

ए. शैनामोल मंडी की नई मंडलायुक्त, संदीप कदम को शिमला की जिम्मेदारी

पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…

9 hours ago

HP Board परीक्षाओं में 50% प्रश्न होंगे योग्यता आधारित, जानें नई व्यवस्था

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…

10 hours ago

Mandi: पति को कुंए में डूबा देख पत्‍नी ने भी लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्‍नी थी आशा…

11 hours ago