हिमाचल

हिमाचल में 3 दिन और सताएगी भीषण गर्मी, लू के थपेड़ों से नहीं मिलेगी राहत!

मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी के चलते इस साल मॉनसून भले तय समय से 3 दिन पहले केरल में दाखिल हो गया हो लेकिन, अभी भी लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलती नहीं दिख रही है। कुछ दिनों तक राहत के बाद देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्से फिर से लू की चपेट में आ गए तथा कई कस्बों और शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मौसम कार्यालय ने कहा है कि राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, विदर्भ, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र और मध्य प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में अगले दो से तीन दिनों तक लू चलने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया, ‘4-5 जून को राजस्थान और मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।’ शुक्रवार को, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के चंद्रपुर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भाग के कम से कम 40 शहरों और कस्बों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और उससे अधिक दर्ज किया गया।

मैदानी राज्यों के साथ अब देवभूमि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ भी तपने लगे हैं। चार दिन और प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं। कांगड़ा जिले के धर्मशाला में तो गर्मी ने पिछले 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां पारा 37 डिग्री पहुंच गया है। ऊना जिले के लोग भी 44 डिग्री सेल्सियस गर्मी का टॉर्चर सहने के लिए बेबस हैं। मैदानी राज्यों से भले ही पर्यटक राजधानी शिमला का रुख कर रहे हैं, लेकिन यहां भी गर्मी से पसीने छूट रहे हैं। शिमला में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। अमूमन राजधानी का औसत पारा 25 डिग्री से नीचे ही रहता है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए अंतिम दिन 6 प्रत्याशियों ने भरा नाम

धर्मशाला, 14 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के…

7 hours ago

आंनद शर्मा एक दमदार नेता: मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला के दाड़ी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद…

7 hours ago

वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री

बड़सर (हमीरपुर): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं वीरभूमि हमीरपुर से हूं,…

8 hours ago

मतदान के दिन सभी सरकारी अस्पताल खुले रहेंगे

धर्मशाला, 14 मई: लोकसभा निर्वाचन तथा विधानसभा उपचुनाव के 1 जून को मतदान के चलते…

8 hours ago

जिस्पा में 32 प्रशिक्षुओं को 26 दिवसीय पर्वतारोहण का बेसिक कोर्स प्रदान किया गया

केलांग 14 मई: जनजातिय जिला लाहौल स्पीति में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के…

8 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में गले के कैंसर की सफल सर्जरी

फोर्टिस कांगड़ा ने विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं में क्वालिटी मूल्य स्थापित करते हुए अस्पताल के ईएनटी…

8 hours ago