हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में लगातार दो दिन हुई बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और तूफान ने बागवानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके साथ ही टमाटर की फसल को भी तबाह कर दिया है। किन्नौर के ऊपरी इलाकों में सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। सेब से लदे पेड़ों पर बर्फबारी होने से फल नीचे गिर गए हैं और कई जगह टहनियां और पौधे भी टूट गए हैं।
अचानक हुई बर्फबारी के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। अभी भी किन्नौर में 30 फीसद के करीब सेब का सीजन बाकी है। जिला किन्नौर में सेब लोगों की नकदी फसल है। किंन्नौर के नेसंग, नाको, रिब्बा, कुनु, ठंगी, रोपा, हांगो, आसरंग, रकछम, सांगला कंडे, चांसु और यांगपा के मुसरंग आदि स्थानों पर बर्फबारी से बागवानों को भारी नुकसान हुआ है।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…