Categories: हिमाचल

बारिश-भूस्खलन से सड़कें बाधित, 20 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

प्रदेश में मौसम के कड़े तेवर सोमवार को भी जारी रहे। प्रदेशभर में बारिश और भूस्खलन से सड़कें बाधित रहीं और वाहनों के पहिये थमे रहे। लगातार बारिश के कारण पटरी से उतरा जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है। बारिश को खरीफ की फसलों के लिए बेहतर माना जा रहा है।

शिमला जिले के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश के कारण सेब के तुड़ान पर असर पड़ा है। भूस्खलन ने भी बागवानों की दिक्कतें बढ़ाई हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने आगामी 20 जुलाई तक कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की भी विभाग ने चेतावनी जारी की है। मंगलवार से फिर से पश्चिमी हवाएं सक्रिय हो रही है, जिसके प्रभाव से भारी बारिश होने की संभावना है।

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं आया है। सोमवार को प्रदेश में ऊना में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम कुफरी में 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद में ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी की एंट्री, हाईकोर्ट में पीआईएल की तैयारी

सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…

1 hour ago

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

2 hours ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

2 hours ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

2 hours ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

2 hours ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

3 hours ago