हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर, प्रदेश में 115 सड़कें बंद

हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में बीती रात से बारिश हो रही है। जिला कांगड़ा, शिमला और मंडी में रात को भारी बारिश हुई। इससे लैंडस्लाइड से 115 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई है। शिमला को लोअर हिमाचल से जोड़ने वाला नेशनल हाइवे भी शिमला के चक्कर के पास सुबह अवरुद्ध हो गया था, जिसे करीब चार घंटे बाद बहाल किया जा सका।

ऐसे में तब तक सड़क किनारे दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई थी। उधर, शिमला को करसोग से जोड़ने वाला हाइवे भी सड़क पर मलबा आने के बाद बगशयाड़ में बंद हो गया। इसे भी अब बहाल कर दिया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 9 जुलाई तक लगातार बारिश होने की संभावना है। खासकर कल और परसों कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अब मानसून धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है। पांच जिलों शिमला, मंडी, सोलन, बिलासपुर और ऊना में पिछले 48 घंटों के दौरान अच्छी बारिश हुई है। इससे खासकर मंडी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में काफी तबाही मची है। मंगलवार रात को मंडी में हुई भारी बारिश के कारण पंडोह के पास मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे फिर खतरे की जद में आ गया है।

यहां एनएच 1 फीट नीचे धंस गया है। वहीं करीब 45 करोड़ की लागत से बना पुल भी धंस रहा है। कटौला कैंची के पास पहाड़ी से मलबा आने के कारण हाईवे को वन वे कर दिया गया है। सराज में एक कार और बाइक मलबे में दब गई और एक मकान को भी नुकसान पहुंचा है।

हालांकि अब तक मानसून कमजोर रहा है। प्रदेश में पूरे मानसून सीजन के दौरान एक जून से 3 जुलाई तक नॉर्मल से 44 प्रतिशत कम बारिश हुई है। किन्नौर जिला में नॉर्मल से 63 प्रतिशत और शिमला में 24 प्रतिशत कम बरसात हुई है।

प्रदेश में बीते एक सप्ताह के दौरान यानी 26 जून से 3 जुलाई के बीच नॉर्मल से 12 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस दौरान मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला और ऊना जिला में नॉर्मल से ज्यादा बारिश हुई है। अन्य सभी जिलों में नॉर्मल से कम बादल बरसे हैं।

मंडी जिला में नॉर्मल से 56 प्रतिशत ज्यादा, शिमला में 54 प्रतिशत, हमीरपुर में 31% और ऊना व बिलासपुर में 15-15% ज्यादा बारिश हुई है, जबकि चंबा में 14% कम, कांगड़ा में 11%, किन्नौर में 56%, कुल्लू में 53%, लाहौल स्पीति में 92%, सिरमौर में 57% और सोलन में 25% कम बारिश हुई है।

Kritika

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago