<p>हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से पिछले तीन दिनों के भीतर ही दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग अभी भी लापता हैं। सबसे ज़्यादा मौते एक दर्जन शिमला में हुई हैं। इसके अलावा प्रदेश में 9 नेशनल हाइवे सहित 887 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गए। जिनमे से अभी भी 500 से ज़्यादा सड़कें बन्द पड़ी हुई हैं। राजधानी शिमला में भी 403 सड़कें बन्द थी जिनको खोलने का कार्य जारी है। बारिश के दौरान अभी तक 575 करोड़ का नुकसान हुआ है।</p>
<p>हिमाचल में बारिश के कोहराम के बाद मुख्यमंत्री ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वह जल्द से सड़कों की बहाली करें। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि तीन दिनों के भीतर 25 लोग काल का ग्रास बने हैं। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री राम लाल मार्कंड़य भी स्पीति में फंसे है। इसके अलावा सैलानी भी कुछ जगह फंसे हैं। उनको भी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन ये सभी लोग सुरक्षित हैं। बाकि बिजलीं व पानी को भी रिस्टोर करने की कोशिश की जा रही है। </p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(4246).jpeg” style=”height:679px; width:540px” /></p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…