Categories: हिमाचल

चंडीगढ़-शिमला हैली टैक्सी सेवा आज से महंगी, यात्रियों को देना पड़ेगा इतना किराया

शिमला-चंडीगढ़ के बीच हैली टैक्सी सेवा सोमवार से महंगी हो जाएगी। हैली टैक्सी में सफर के लिए यात्रियों को अब 500 रुपए अतिरिक्त खर्च करने होंगे। बीते जून माह में हैली टैक्सी सेवा का शिमला से चंडीगढ़ के लिए एक साइड का किराया प्रति व्यक्ति 2,999 रुपए रखा गया था लेकिन अब यह किराया बढ़ाकर 3,499 रुपए कर दिया गया है। बढ़े हुए किराए के ब्रेकअप के तहत प्रति व्यक्ति किराए 3,344 रुपए सहित 155 रुपए जी.एस.टी. के रूप में लिए जाएंगे। कुल मिलाकर किराया 3,499 रुपए प्रति व्यक्ति रहेगा

शिमला और चंडीगढ़ के बीच हैली टैक्सी सेवा को शुरूआती दौर में बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। बीते 4 जून को शुरू हुई हैली टैक्सी सेवा को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके बाद से हैली टैक्सी सेवा सप्ताह में 2 दिन सोमवार और शुक्रवार को शिमला के समीप जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट से शिमला और चंडीगढ़ के बीच जारी है।

हफ्ते में 3 दिन उड़ान भरेगी हैली टैक्सी

इस सेवा को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के चलते इसी माह में अब प्रत्येक बुधवार को भी हैली टैक्सी शिमला व चंडीगढ़ के बीच उड़ान भरेगी। यानी कि अब सप्ताह में 3 दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को हैली टैक्सी सेवा मुहैया होगी। यहां बता दें कि इस हैली टैक्सी सेवा की ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की गई है। पवन हंस की वैबसाइट पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक करवाई जा सकती है। इसके अलावा एयरपोर्ट पर भी टिकट बुकिंग काऊंटर खोले गए हैं।

Samachar First

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

17 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

17 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

17 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

17 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

18 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

18 hours ago