Categories: हिमाचल

यहां खूंखार तेंदुए ने मचाया आंतक और वन विभाग बेपरवाह

<p>सिरमौर जिला मुख्यालय से महज 5-6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नाहन के पौड़ीवाला गांव में पिछले कुछ महीने से तेंदुए का आंतक देखने को मिल रहा है। तेंदुए द्वारा यहां कई पशुओं को अपना शिकार बनाया जा चुका है। अब एक ओर गाय को तेंदुए ने अपना निवाला बनाया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजे और तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।</p>

<p>दूसरी ओर वन विभाग की लापरवाही इस बात से पता चलती है कि विभाग तेंदुए को पकड़ने की बजाय ग्रामीणों को पटाखे चलाकर तेंदुए को भगाने की सलाह दे रहा है। वहीं, गांव के पशुपालकों का कहना है कि पिछले कई महीनों से उनके गांव के पास स्थित जंगल में तेंदुआ रह रहा है।</p>

<p>यह कई बार शाम ढलते ही उनके गांव में आ धमकता है और घरों के बाहर आकर दहाड़ता है। ऐसे में गांववासियों को डर के साए में जीने को विवश होना पड़ रहा है। इसके अलावा लोगों को अपनी जान का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने बताया कि जंगल के समीप होने के चलते तेंदुआ कई बार पास के घने जंगल में छिप जाता है। इसके चलते दिन के समय खेतों में काम करने वालों को भी डर लगा रहता है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

5 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

5 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

5 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

5 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

19 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

20 hours ago