हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों के शौकीनों के लिए राजधानी शिमला के रिज मैदान पर हिम ईरा फूड कार्निवल का आगाज हो गया है जिसमें हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के अलग-अलग पारंपरिक व्यंजनों को परोसा जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इस 2 से 18 दिसंबर तक चलने वाले कार्निवाल का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद और व्यंजन प्रदर्शित किए गए हैं। ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज कार्निवाल का विधिवत्त शुभारंभ किया।
इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हिमाचल सरकार महिलाओं को सशक्त करने के लिए लगातार काम कर रही है और इसी उद्देश्य से शिमला की रिज मैदान पदम देव परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद और व्यंजनों की प्रदर्शनी व बिक्री लगाई गई है
ताकि इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। हर जिले के अलग-अलग पारंपरिक व्यंजन यहां पर परोसे जाएंगे जिससे स्थानीय लोगों व पर्यटकों को हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों के स्वाद के साथ संस्कृति की जानकारी की मिलेगी।
समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…